दूसरे दिन भी जारी रहा छात्रों का क्रमिक धरना
प्रयागराज, जुलाई 11 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन पर विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा क्रमिक धरना शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। छात्रनेता अनुराग यादव ने कहा कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो मंगलवार को कुलपति कार्यालय का घेराव किया जाएगा और आंदोलन जारी रहेगा।प्रदर्शनकारियों ने स्नातक व परास्नातक पाठ्यक्रमों में सीटों की कटौती वापस लेने, वार्षिक फीस वृद्धि समाप्त करने, नई लाइब्रेरी को 24x7 संचालित करने, छात्रसंघ बहाली तथा विद्यार्थियों के लिए चौबीसों घंटे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग उठाई। धरने में आशुतोष मौर्य, रोशन कुमार, प्रियांशु विद्रोही, आयुष महात्मा, अश्विनी सम्राट समेत कई छात्र शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.