हमीरपुर, मार्च 8 -- हमीरपुर। बेतवा नदी में अवैध मौरंग खनन की जांच करने आई दो सदस्यीय टीम ने रविवार को भी खनन क्षेत्रों का निरीक्षण किया। टीम ने नदी की जलधारा को देखा और खनन क्षेत्र की नापजोख करते हुए पैमाइश की। बता दें कि बेतवा नदी की जलधारा से मौरंग खनन की शिकायत के बाद शासन से दो सदस्यीय टीम यहां जांच को भेजी गई है। इस टीम में अपर निदेशक/विशेष सचिव अरुण कुमार व संयुक्त निदेशक डॉ.राजेश सिंह हैं। टीम ने रविवार को खनिज अधिकारी विकास परमार के साथ हमीरपुर के चिकासी और चंडौत क्षेत्र में दूसरे दिन भी जांच की। खनिज अधिकारी ने बताया कि टीम ने चिकासी और चंडौत के खनन क्षेत्रों की जांच पड़ताल की है। यहां फीता लगाकर नापजोख करते हुए पूरी तरह से पैमाइश की। इसके अलावा टीम ने नदी की जलधारा को भी देखा। सोमवार को भी टीम खनन क्षेत्रों में जाकर जांच-पड़ताल कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.