रुडकी, मई 27 -- रुड़की, संवाददाता। नगर निगम रुड़की ने शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी अभियान चलाया। निगम की टीम ने बीटी गंज बाजार से नेहरू स्टेडियम रोड तक सड़क और फुटपाथों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया। अभियान के दौरान सड़क किनारे अस्थायी ठिए लगाकर व्यापार करने वालों और दुकानों के बाहर सामान फैलाने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। नगर आयुक्त राकेश चंद तिवारी, एएसडीएम हरी गिरी, वरिष्ठ कर निर्धारण एवं राजस्व अधिकारी एसपी गुप्ता नगर निगम कर्मचारियों व पुलिस फोर्स के साथ बीटी गंज बाजार पहुंचे। टीम को देखते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। यह भी पढ़ें- दूसरे दिन भी चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, मचा रहा हड़कंप दुकानदार खुद ही सामान समेटते नजर आए। निगम की टीम ने जेसीबी से अतिक्रमण को ध्वस्त कराया। स

हिंदी हिन्...