भदोही, अप्रैल 10 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के रामपुर गंगा घाट पर डूबे मछुआरे का दूसरे दिन शुक्रवार को भी कुछ पता नहीं चल पाया। नदी में स्थानीय गोताखोरों एवं एनडीआरएफ की टीम ने पसीना बहाने का काम किया, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिली। बता दें कि रामपुर गंगा घाट गांव निवासी रामराज गुरुवार को मछली पकड़ने के लिए गंगा में जाल डाले थे। जाल निकालने के लिए वह देर शाम को गंगा घाट पर गए थे। काफी प्रयास के बाद जाल को बाहर निकाला और उसके बाद स्वयं गंगा मे छलांग लगा दिए, जिससे गंगा नदी में डूब गए। स्थानीय गोताखोर तलाश में लगे हुए थे। सफलता नहीं मिली। शुक्रवार को दूसरे दिन प्रयागराज से आई एनडीआरएफ की टीम सायंकाल तक खोजबीन में जुटी रही। लेकिन सफलता नहीं मिली। उधर, जानकारी पर स्थानीय लोगों के साथ ही गोपीगंज नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.