दूसरे दिन भी गंगा में डूबे किशोर का नहीं लग सका पता
उन्नाव, मई 9 -- बांगरमऊ, संवाददाता। बिल्हौर-बांगरमऊ थाना क्षेत्र की सीमा स्थित गंगा नदी में गुरुवार को डूबे किशोर का अभी तक सुराग नहीं लग सका। गोताखोर शुक्रवार देर शाम तक गंगा नदी में उसकी खोजबीन में जुटे रहे।कानपुर के कस्बा बिल्हौर स्थित जवाहर नगर मोहल्ला के रहने वाले 17 वर्षीय लकी पुत्र पंकज गुप्ता अपने साथी अंशु शर्मा पुत्र शिवम के साथ गंगा किनारे तरबूज खाने आया था। बताया जा रहा है कि तरबूज खाने के बाद दोनों नदी में नहाने लगे। तभी लकी गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगा। यह देख साथी के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े और उसे बचाने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- नैनीजोर के बिहार घाट के पास गंगा में डूबा भोजपुर जिले का युवक लेकिन वह पानी में लापता हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और गोताखोरों को बुलाया गया। गुरुवार देर शाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.