गाजीपुर, जनवरी 3 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के रामपुर पट्टी सरनाम खान निवासी महिला रिंकू देवी का दूसरे दिन शनिवार को भी गंगा में पता नहीं चल सका। शनिवार को एसडीआरएफ ने कई घंटे तक तलाश की। इस दौरान उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया, तहसीलदार राम नारायण वर्मा भी मौजूद रहे। बता दें कि 45 वर्षीय रिंकू देवी पत्नी रामविलास यादव शुक्रवार की सुबह गंगा में स्नान करने गई थीं। नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से डूब गई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश कराई लेकिन पता नहीं चल सका। शनिवार को एसडीआरएफ की टीम पहुंची और तलाश किया लेकिन पता नहीं चल सका। उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने बताया कि खोजबीन जारी है लेकिन महिला की शव नहीं मिल पाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.