कटिहार, अप्रैल 4 -- मनिहारी। शुक्रवार को दूसरे दिन भी घाट बंदोबस्ती की पेच में बिहार- झारखंड के बीच नाव का परिचालन बंद रहा है। नाव परिचालन बंद रहने के कारण मनिहारी गंगा घाट पर यात्री भटकते रहे। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व अधिकारी रामसागर पासवान, हल्का कर्मचारी सदानंद मंडल, अंचल गार्ड के साथ गंगा तट पर मौजूद थे। राजस्व अधिकारी ने गंगा तट पर लगे नाव के नाविको को सख्त हिदायत देते हुए कहा की जब तक परवाना प्राप्त नही होता है तब तक नाव का परिचालन बंद रहेगा। उन्होने यह भी कहा कि निर्देश का उल्लंघन करने वाले नाविकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी के प्रयास के बावजूद यात्री कुछ मानने को तैयार नही थे। साहेबगंज की ओर जाने वाले दीनानाथ साह,गणेश मंडल, शंकर सहित अठारह लोग जमात में शामिल थे। भागलपुर नाथ नगर की पुन...