प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 17 -- कुंडा/हीरागंज, संवाददाता। शारदा सहायक जलशाखा प्रयागराज की टूटी नहर का खेतों में भरा पानी नहीं उतरा, फसल से लेकर घरों के आसपास तक नहर का पानी अभी जमा है। किसानों के हुए नुकसान का आंकलन करने में लगी राजस्व टीम शाम तक आंकड़ा नहीं दे पाई। किसानों के हुए नुकसान का आंकलन करने के बाद ही उनको क्षतिपूर्ति की प्रक्रिया शुरू होगी। कुंडा तहसील से होकर निकली जनपद की सबसे बड़ी नहर शारदा सहायक जलशाखा प्रयागराज सोमवार को भोर में ओवरफ्लो होकर सिलावटपुर गांव के पास टूट गई। नहर टूटने से पानी का वेग तेजी से चला तो फसलों को रौंदता हुए सिलावटपुर, रैयापुर, देवरपट्टी के गांव के सैकड़ों किसानों की कई सौ एकड़ फसल को जलमग्न कर दिया। नहर बंधने के बाद राजस्व विभाग सोमवार से ही नहर के जल प्रलय से कितने किसानों का कितने एकड़ फसल का नुकसान हुआ इ...