भागलपुर, जनवरी 11 -- गंगाजल लिफ्ट परियोजना के कमरगंज में कार्य प्रारंभ न करने दिए जाने के विरोध में शनिवार को भी किसान एकजुट होकर प्रदर्शन करते रहे। दूसरे दिन भी विरोध को देखते हुए कंपनी के सहायक मैनेजर अतुल सिंह किसानों को मनाने में जुटे रहे। इस दौरान पंचायत मुखिया भरत कुमार भी मौके पर मौजूद थे। किसानों ने एकजुटता दिखाते हुए स्पष्ट कहा कि जब तक उन्हें उचित नोटिस और मुआवजा नहीं मिल जाता, तब तक किसी भी तरह का कार्य शुरू नहीं करने दिया जाएगा। इस बीच किसानों और कंपनी प्रतिनिधियों के बीच तीखी बहस चलती रही, जिसे समझा-बुझाकर शांत कराया गया। कंपनी के सहायक मैनेजर अतुल सिंह ने बताया कि किसानों से केवल अनुरोध किया जा रहा है कि मिट्टी गिराने के बाद स्थान का लेवलिंग किया जाएगा, लेकिन अभी कार्य प्रारंभ नहीं किया जाएगा। किसानों को जल्द ही नोटिस जारी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.