दूसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर काम पर पहुंचे संविदा कर्मी
बदायूं, मई 20 -- जिले में पिछले तीन महीनों से मानदेय न मिलने से नाराज संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रहा। जिले भर के सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात संविदा कर्मियों ने अपने हाथों पर काली पट्टी बांधकर सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि आज उनके रोके गए मानदेय का भुगतान नहीं किया गया, जिले के सभी संविदा कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस आंदोलन से जिले की पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था ठप होने की कगार पर पहुंच सकती है। इस जिलाव्यापी आंदोलन के क्रम में ब्लॉक सलारपुर क्षेत्र के अंतर्गत बिनावर और घटपुरी सीएचसी पर भी संविदा कर्मचारियों ने एकजुट होकर उग्र प्रदर्शन किया। कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष निर्विकार सिंह ने जानकारी देते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.