दूसरे दिन भी काला बिल्ला लगा जताया
दरभंगा, मई 28 -- दरभंगा,। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ की ओर से घोषित चरणबद्ध आंदोलन के प्रथम चरण में बुधवार को लगातार दूसरे दिन विवि मुख्यालय के कर्मियों ने अपने कार्यस्थल पर काला बिल्ला लगा कर विरोध जताया। बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष शंकर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में संघ के कार्यकारिणी की बैठक में चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया गया था। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पूर्व में दिए गए मांगों पर विवि प्रशासन लगातार अनदेखी कर रहा है। बार-बार कमेटी बनाई जाती है, लेकिन आज तक कोई निर्णय नहीं लिया गया। इससे कर्मचारियों में आक्रोश है। आंदोलन के अगले चरण में एक से तीन जून तक कलमबंद हड़ताल करने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय अध्यक्ष शंकर प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष अशोक कुमार अरविंद, भोला पासवान, सचिव मनोज कुमार राम, संगठन मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.