भागलपुर, मार्च 12 -- गंगा के अधिशेष जल को लिफ्ट कर बांका और मुंगेर जिले के जलाशयों तक पहुंचाने वाली बहुप्रतीक्षित गंगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना का काम दूसरे दिन भी कमरगंज मौजा में बंद रहा। कमरगंज मौजा में प्रभावित भू-स्वामियों ने भूमि अधिग्रहण की नोटिस नहीं मिलने से आक्रोशित होकर निर्माण कार्य को मंगलवार को बंद करा दिया था। बुधवार को कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर व सहायक मैनेजर किसान से मिलने पहुंचे। सहायक मैनेजर ने कहा कि किसान मानने को तैयार नहीं हुए। किसानों का कहना है कि जब तक भूमि अधिग्रहण संबंधित नोटिस नहीं आ जाता है, तब तक काम नहीं होने की बात कही है। सहायक मैनेजर अतुल कुमार सिंह ने बताया कि किसानों को फसल मुआवजा की राशि मिल गई है। जबकि जिला भू-अर्जन कार्यालय द्वारा जमीन भूमि अधिग्रहण को लेकर नोटिस भी जल्द जारी करने की बात कही गई है।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.