बाराबंकी, मई 11 -- बाराबंकी। नारी शक्ति वंदन अधिनियम का संसद में विरोध करने पर आक्रोशित महिलाओं ने लगातार दूसरे दिन कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया के घर के सामने जोरदार प्रदर्शन करके अपना विरोध दर्ज कराया। हाथ में तिरंगा और पट्टिकाएं लिए महिलाओं ने धरना स्थल से सांसद के आवास तक जुलूस निकाल कर नारेबाजी की। भारी पुलिस बल ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं को बैरिकेटिंग के आगे नहीं बढ़ने दिया। भारत माता के जयकारों के बीच धरना प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान, कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद, राहुल गांधी मुर्दाबाद, अखिलेश यादव मुर्दाबाद, तनुज पुनिया शर्म करो, नारी के सम्मान में भाजपा मैदान में जैसे गगन भेदी नारे लगाती रहीं। यह भी पढ़ें- दूसरे दिन भी कांग्रेस सांसद आवास का घेराव कर दिया धरना धरना में शामिल जिला उपाध्यक्ष रचना...