कटिहार, अप्रैल 28 -- कटिहार, वरीय संवाददाता रविवार देर रात से लेकर सोमवार सुबह तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही और पूरे दिन करीब 70 फीसदी बादल छाए रहने का अनुमान जताया गया है। सोमवार को दिनभर ठंडी हवाओं की वजह से लोगों को हल्की ठंड महसूस हुई। घरों में पंखा और एसी का इस्तेमाल अभी काफी काम हो गया है।कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार के अनुसार अगले 48 घंटे के दौरान जिले के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। सोमवार देर रात तक 2.8 एमएम वर्षा के आसार हैं, जबकि बुधवार को 3.1 एमएम तक बारिश दर्ज हो सकती है।जिले यह भी पढ़ें- आंधी से आम व लीची को नुकसान आज भी वज्रपात-बारिश का अलर्ट का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया। दिन के तापमान में तीन डिग्री तथा रात के तापमान मे...