हाथरस, अप्रैल 4 -- हाथरस। लगातार दूसरे दिन शनिवार की शाम को मौसम का मिजाज फिर से बिगड़ गया। काफी देर तक तेज आंधी चली और उसके बाद झमाझम बारिश हुई। आंधी और बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। इससे मौसम काफी खुशनुमा हो गया। मौसम में आए बदलाव होने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार की रात भी मौसम काफी खराब हो गया था। आधा घंटे तक आंधी और तेज हवाएं चलीं थी। आंधी की वजह से शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में काफी संख्या में पेड़, विद्युत पोल, ट्रांसफॉर्मर, बैनर और होर्डिंग्स उखड़ कर सड़क पर आ गए थे। तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश का सिलसिला शुरु हो गया था। लगभग एक घंटे तक शहर और आस-पास के इलाकों में जमकर मूसलाधार बारिश हुई थी। बारिश के बाद ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.