लखीमपुरखीरी, जून 24 -- गोला गोकर्णनाथ। स्वर्गीय राजेन्द्र गिरि स्मारक स्टेडियम में चल रहे बजाज चीनी मिल सेंट्रल जोन क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन तीन रोमांचक मुकाबले खेले गए। दिनभर चले मैचों में बरखेड़ा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दो जीत दर्ज की जबकि तीसरे मुकाबले में पलिया ने मकसूदापुर को हराकर जीत हासिल की। पहले मैच में बरखेड़ा और मकसूदापुर की टीमें आमने सामने थीं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बरखेड़ा ने 12 ओवर में 142 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मकसूदापुर की टीम निर्धारित 12 ओवर में 116 रन ही बना सकी। इस प्रकार बरखेड़ा ने 26 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। यह भी पढ़ें- दूसरे दिन बरखेड़ा और पलिया का दबदबा दूसरे मैच में खंभारखेड़ा और बरखेड़ा के बीच मुकाबला हुआ। खंभारखेड़ा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओव...