दूसरे दिन फिर हुई झमाझम बारिश, पारा ग्यारह डिग्री लुढ़का
मुरादाबाद, मई 31 -- चौबीस घंटे के अंदर दूसरी बार झमाझम बारिश हुई और मौसम काफी खुशगवार हो गया। रविवार दोपहर बाद मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। तेज हवा और गरज चमक के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। मुरादाबाद में रविवार को तापमान सामान्य की तुलना में 11 डिग्री सेल्सियस कम रिकार्ड किया गया। जनपद में शनिवार की शाम पांच बजे के बाद मौसम काफी तेजी से बदला था और तेज हवा के साथ करीब घंटे भर झमाझम बारिश हुई थी। बारिश के असर देर रात लोगों ने गुलाबी ठंड का एहसास किया। रात का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जोकि सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम है। यह भी पढ़ें- दिन में हो गया अंधेरा; लखनऊ समेत कई जिलों में अचानक बदला मौसम; तेज हवाओं के साथ बारिश रविवार को सुबह से धूप खिली, लेकिन, दोपहर तीन बजे के बाद आसमान पर अचानक काली घटाएं घिर आईं। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.