जौनपुर, जुलाई 4 -- जौनपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी यूपी टेट शुक्रवार को दूसरे दिन भी जिले के 23 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच करायी गई। इस दौरान केंद्र के बाहर परीक्षार्थियों ब्रेसलेट, मोजा आदि भी उतरवा दिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर एसपी सिटी, सीओ सिटी और शहर के दोनों थानों को प्रभारी सहित पूरी टीम भ्रमण करती रही। दूसरी दिन की परीक्षा में प्राथमिक वर्ग के अभ्यर्थी ज्यादा गैर हाजिर रहे। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार से शुरू हुई तीन दिवसीय परीक्षा में दूसरे दिन शुक्रवार को प्रथम पाली में कुल 10584 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 10055 ने परीक्षा थी, जबकि 529 अनुपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- दूसरे दिन भी 1200 से ज्यादा परीक्षार्थी रहे गायब इसी तरह दूसरी पाली में भी पंजीकृत 10584 परीक्षार्थियों में से...