मथुरा, अप्रैल 1 -- मथुरा। जिले के सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों पर दूसरे दिन भी ई-पॉश मशीन नहीं पहुंच सकीं। दूसरे दिन 55 केंद्रों को तो मशीनें मिल गईं, लेकिन 23 केंद्रों पर मशीनें कल तक पहुंच सकेंगी। इसके चलते किसी भी केंद्र पर एक भी दाने की खरीद नहीं हो सकी है। जिले में गेहूं खरीद के लिए कुल 88 केंद्र स्थापित किए हैं। इन पर गेहूं बेचने के लिए अब तक 6217 किसानों ने अपने ऑनलाइन पंजीकरण करा लिए हैं, लेकिन केंद्रों पर ई-पॉश मशीनें नहीं पहुंच पाने के कारण खरीद शुरू नहीं हो सकी है। यहां 55 क्रय केंद्रों पर बुधवार को मशीनें पहुंची हैं। मशीनें देरी से मिलने के कारण बुधवार को भी इन केंद्रों पर खरीद नहीं हो सकी। इन केंद्रों पर अब ई-पॉश मशीनों से गुरुवार को खरीद शुरू हो सकेगी। वहीं शेष 23 क्रय केंद्रों पर कल गुरुवार तक ई-पॉश मशीनें पहुंच सकेंगी। वहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.