दूसरे दिन दोनों पालियों में कुल 562 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा
देवरिया, जुलाई 4 -- देवरिया, निज संवाददाता। कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा जिले के 12 परीक्षा केंद्रों सम्पन्न हुई। इस दौरान केंद्रों पर अभ्यर्थी निर्धारित समय पर पहुंच गए। महिला व पुरुष सुरक्षा कर्मियों ने सघन तलाशी ली इसके बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश देने की अनुमति मिली। इस दौरान दोनों पालियों में कुल 562 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी। शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच प्रथम पाली की परीक्षा 9.30 से 12 बजे तक व द्वितीय पाली 2.30 से 5 बजे तक हुई। इस दौरान प्रथम पाली में कुल 5183 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 4480 शामिल हुए। जबकि 304 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में कुल 5183 के सापेक्ष 4926 ने परीक्षा दी। जबकि 258 ने परीक्षा छोड़ दी। जिला प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण, सकुशल व शुचितापूर्ण संपन्न कराने के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.