गुड़गांव, जून 29 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। जिले में चल रहे तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान ने दूसरे दिन तक शानदार गति पकड़ ली है। 28 और 29 जून को कुल 3,34,361 बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाई जा चुकी है, जो निर्धारित 3,95,808 बच्चों के लक्ष्य का 84.48 प्रतिशत है। अब स्वास्थ्य विभाग की पूरी कोशिश है कि अभियान के अंतिम दिन 30 जून को घर-घर पहुंचकर शेष बच्चों को भी पोलियो की दो बूंद पिलाई जाए, ताकि कोई भी बच्चा इस जीवनरक्षक खुराक से वंचित न रहे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार अभियान के दूसरे दिन भी बूथों पर बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों को लेकर पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- 4.60 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की पहले दिन 2,34,752 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई थी। दूसरे दिन घर-घर सर्वे और विशेष क्षेत्र...