भागलपुर, जून 26 -- भागलपुर। सदर अस्पताल परिसर में जिला पुलिस बल के अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच जारी है। गुरुवार को अस्पताल के खाली पड़े वार्ड में 90 अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच की गई। अभ्यर्थियों की आंख, हड्डी समेत शरीर के विभिन्न हिस्सों की पड़ताल की गई। यह प्रक्रिया बुधवार से शुरू हुई। पहले दिन 96 की शारीरिक जांच की गई। 645 अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया एसएसपी भागलपुर के निर्देश पर सिविल सर्जन कार्यालय के तत्वावधान में आयोजित हो रही है। अभ्यर्थियों के चिकित्सकीय जांच के लिए विशेष चिकित्सा पर्षद या मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। बोर्ड में शामिल 13 चिकित्सा पदाधिकारियों ने अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच की। यह भी पढ़ें- दूसरे दिन जिला पुलिस बल के 90 अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच यह भी पढ़ें- बिहार होमगार्ड क्लर्क भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी...