फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 22 -- फर्रुखाबाद। ईद के दूसरे दिन रविवार होने से ईद की रौनक और बढ़ गई। लोग एक दूसरे के घरों पर पहुंचकर मुबारकबाद के साथ सेवइयों आदि का लुत्फ लेते रहे। एक का त्योहार शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईद के दिन का अवकाश होने के बाद रविवार की छुट्टी होने से लोगों की खुशियां कई गुना बढ़ गई। दूसरे दिन भी मुस्लिम मोहल्लों में ईद जैसा ही नजारा देखने को मिला। लोग एक दूसरे के घरों पर पहुंचते रहे। जहां लोग ईद के दिन नहीं पहुंच पाए रविवार को पहुंचकर ईद की मुबारकबाद दी और पकवानों का भी लुत्फ उठाया। नखास, मनिहारी, भीकमपुर आदि में नजारा देखते ही बना।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...