अमरोहा, जून 11 -- हसनपुर, संवाददाता। मंगलवार दोपहर गंगा स्नान के दौरान बुलंदशहर क्षेत्र में गहरे पानी में डूबे मनोज का शव बरामद हो गया है। उसके दोस्त जसपाल की तलाश जारी है। पुलिस-प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी में गोताखोर सर्च अभियान चला रहे हैं। बरामद शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह भी पढ़ें- दूसरे दिन गंगा से मनोज का शव बरामद, जसपाल की तलाश जारीघटना का विवरण जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव डांके वाली डगरौली निवासी 18 वर्षीय मनोज खडगवंशी व 17 वर्षीय जसपाल सिंह खड़गवंशी अपने छह अन्य साथियों के साथ स्नान के दौरान मंगलवार दोपहर बुलंदशहर जिले के भगवानपुर गांव के पास गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में डूब गए थे। चीख पुकार सुनकर साथियों ने शोर मचा दिया। घाट पर मौजूद तैरना जानने वाले लोग गंगा में कूदे लेकिन तब तक दोनों ...