आजमगढ़, फरवरी 10 -- आजमगढ़, संवाददाता। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी की चल रही परीक्षा के दूसरे दिन के पहली पारी में सख्ती दिखी। मंगलवार को नौ परीक्षा केंद्रों पर हुई सेंकेडरी की परीक्षा में 414 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली की परीक्षा सुबह आठ बजे से 11 बजे तक हुई। परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली है। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी वर्षा अग्रवाल ने बताया कि सेकेंडरी की पहली पाली की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। पहली पाली की परीक्षा में पंजीकृत 1804 के सापेक्ष 1390 परीक्षार्थी सम्मिलित रहे। वहीं सख्ती के चलते 414 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। परीक्षार्थियों की तलाशी लेकर उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक मौजूद रहे।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.