दूसरे दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई पुलिस भर्ती परीक्षा
अमरोहा, जून 10 -- अमरोहा, संवाददाता। जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 7184 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। पहली पाली की परीक्षा में 4704 पंजीकृत में से 3585 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 1119 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में 76.15 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। दूसरी पाली में 4704 अभ्यर्थियों में से 3599 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 1095 अभ्यर्थी नदारद रहे। 76.50 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। तीन दिनों तक चलने वाली इस भर्ती परीक्षा में जिले के 10 केंद्रों पर कुल 28224 अभ्यर्थी शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- पुलिस भर्ती परीक्षा में सख्ती का पहरा, दूसरे दिन 1554 अभ्यर्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.