मऊ, मार्च 20 -- मऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन दूसरे दिन गुरुवार को रफ्तार पकड़ लिया। पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन डेढ़ गुना अधिक 35190 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। हालांकि दूसरे दिन भी 991 परीक्षक गैर हाजिर रहें, जबकि 1203 परीक्षकों ने समय से केंद्र पर उपस्थित होकर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू किया। वहीं डीआईओएस गौतम प्रसाद ने चारों केंद्रों का औचक निरीक्षण कर उपनियंत्रक एवं परीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जिले के चार केंद्रों पर यूपी बोर्ड की लगभग 4.23 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है। पहले दिन महज 20 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का ही मूल्यांकन हो पाया था। लेकिन दूसरे दिन मूल्यांकन ने रफ्तार पकड़ ली, गुरुवार को 35190 उत्तर पुस्तिकाएं जांची ...