कानपुर, नवम्बर 27 -- कानपुर, मुख्य संवाददाता। बुधवार को तो किसी तरह शहर के उत्तरी इलाके के लोगों ने पेयजल का संकट झेल लिया मगर गुरुवार को स्थिति विकराल हो गई। बीस लाख की आबादी को पीने का पानी न मिलने से हाहाकार मच गया। पुराना कानपुर से सिविल लाइंस, सिविल लाइंस से पी रोड होते हुए दर्शनपुरवा, दर्शनपुरवा से स्वरूप नगर होते हुए तिलक नगर और यहां तक कि बेकनगंज और चमनगंज तक नलों से एक बूंद पानी नहीं टपका। कई इलाकों में सबमर्सिबलों पर बाल्टियों में पानी भरने गए लोगों को कतार सी लग गई। जहां सबमर्सिल नहीं थे वहां लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ा। सुबह से रात आठ बजे तक जलकल और नगर निगम के कंट्रोल रूम के फोन नंबरों पर घंटी घनघनाती रही। हकीकत यह है कि जलकल को इस बात का अंदाजा ही नहीं था कि भैरो घाट पंपिंग स्टेशन का विद्युत पैनल बदलने में इतना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.