दूसरे डंपर में मैनपुरी का चालक था, जला शव देख मचा कोहराम
फिरोजाबाद, अप्रैल 4 -- फिरोजाबाद,, थाना रजावली क्षेत्र के टूंडला-एटा रोड पर शुक्रवार दोपहर दो डंपरों में आमने-सामने भिड़ंत होने के बाद आग लग गई थी। जिंदा जले चालक की पहचान शुक्रवार देर शाम हो गई थी, जबकि दूसरे डंपर में मैनपुरी के चालक का शव निकला। जिसकी शिनाख्त शनिवार सुबह परिजनों ने मोर्चरी पर पहुंचकर की। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए। एटा बॉर्डर पर इमलिया डेयरी के पास हुई इस घटना में डंपर संख्या आरजे-11-जीसी 5403 टूंडला से एटा की ओर जा रहा था। तभी सामने से आ रहे डंपर संख्या आरजे-11- जीटी-7780 से उसकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई थी। टूंडला की ओर से जा रहे डंपर में बालू लदी थी। जबकि दूसरा डंपर कासगंज बालू डालकर वापस लौट रहा था। टक्कर होते ही डीजल टैंक फटने से दोनों डंपर में आग लग गई थी। हादसे में डंपर संख्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.