बिजनौर, फरवरी 27 -- पवित्र रमजान माह के दूसरे जुमे को जिलेभर की जामा मस्जिदों में अकीदत और एहतराम के साथ नमाज अदा की गई। सुबह से ही मस्जिदों में रौनक बढ़ने लगी थी। रोजेदार तय समय से पहले ही वुजू कर मस्जिदों में पहुंच गए। नमाज के बाद मुल्क में अमन, भाईचारे और खुशहाली की खास दुआ की गई। शहर की प्रमुख मस्जिदों चाहशीरी जामा मस्जिद, काजीपाड़ा मरकज वाली मस्जिद, स्टेशन वाली मस्जिद, जजी वाली मस्जिद, कचहरी वाली मस्जिद और सिविल लाइन तकिया वाली मस्जिद में नमाजियों की अच्छी-खासी भीड़ रही। नमाज के बाद अकीदतमंदों ने अल्लाह के बारगाह में हाथ उठाकर मुल्क में खुशहाली व अमन की दुआ मांगी। -- उलेमा ने बयान की रमजान की फजीलत नमाज से पूर्व स्टेशन वाली मस्जिद के इमाम मुफ्ती अब्दुल कादिर ने रोजेदारों को खिताब करते हुए रमजान की अहमियत पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि र...