मुंगेर, फरवरी 28 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। माहे रमजान के दूसरे जुमे पर शुक्रवार को शहर में धार्मिक आस्था का माहौल देखने को मिला। विभिन्न मस्जिदों में रोजेदारों ने निर्धारित समय पर पहुंचकर नमाज अदा की। खासकर जामा मस्जिद, फोर्ट एरिया, पूरबसराय और खानकाह की मस्जिदों में नमाजियों की अच्छी-खासी भीड़ रही। रमजान के पवित्र महीने को लेकर मुस्लिम समुदाय में उत्साह का माहौल है। जामा मस्जिद के इमाम मौलाना रागीब रहमानी तकरीर में कहा कि रमजान सब्र, इबादत और आत्मशुद्धि का महीना है। यह महीना नेकियों, माफी और बरकत का पैगाम देता है। इस महीने में कुरआन की तिलावत और तरावीह की नमाज की खास अहमियत है, इसलिए रोजेदारों को पाबंदी के साथ रोजा रखना चाहिए और अधिक से अधिक कुरआन शरीफ का पाठ करना चाहिए। उन्होंने अपील की कि लोग अपने आसपास के जरूरतमंदों का ख्याल रख...