मुरादाबाद, मार्च 6 -- कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रमजान के दूसरे जुमे को नगर और देहात क्षेत्र की सभी मस्जिदों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पहुंचकर नमाज अदा की और मुल्क और कौम की खुशहाली और अमन चैन के लिए दुआएं मांगी। आज के हालात में दुनिया में चल रही जंग को रोकने के लिए अल्लाह से दुआएं मांगी गई। रमजान माह का दूसरा जुमा मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए काफी अहम रहा। मस्जिद कुरेशियान में सदर हाजी याकूब कुरैशी की देखरेख में विशेष सफाई व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी मस्जिदों में जुमा की नमाज अदा की गई। मस्जिद रफीकुल उलूम में कारी अब्दुल मुईद ने नमाज अदा कराई। रमजान के पहला जुम्मा को जामा मस्जिद मरकज कुरैशियान में नमाज़ मौलाना शुऐब हुसैन नदवी ने पढ़ाई। तहसील इमाम कारी अब्दुल मुईद ने मस्जिद रफीकुल उलूम में जुम्मा...