प्रयागराज, अगस्त 31 -- स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच प्रयागराज के रहने वाले आठ लोगों में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। राहत की बात यह है कि संक्रमित सभी मरीज फिलहाल प्रयागराज में नहीं हैं। इनमें से कई लोग मुंबई समेत दूसरे जिलों में नौकरी कर रहे हैं और वहीं जांच के दौरान स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद डीएम मनीष कुमार वर्मा ने अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा है कि स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाए गए लोगों के परिजनों से संपर्क कर उनकी स्थिति की जानकारी ली जाए। यह भी पढ़ें- स्वाइन फ्लू को लेकर विभाग अलर्ट, अस्पतालों में बेड आरक्षित और किट की भेजी मांग साथ ही परिवार के सदस्यों में किसी तरह के लक्षण दिखाई देने पर तत्क...