हाजीपुर, मई 9 -- हाजीपुर। निज संवाददाता समाहरणालय परिसर हाजीपुर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान परिवहन विभाग से संबंधित लंबित ई-चालानों के निष्पादन के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। आम नागरिकों एवं वाहन चालकों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपने लंबित चालानों का निष्पादन कराया तथा संशोधित शमन राशि योजना का लाभ उठाया। राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा आमजनों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से कुछ निर्धारित धाराओं/सेक्शन अंतर्गत लंबित ई-चालानों के शमन राशि में लगभग 50 प्रतिशत तक की राहत प्रदान की गई। जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से संबंधित कुल 317 सुलहनीय चालानों का निष्पादन किया गया। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत में 50% चालान जमा कर...