दूसरे-चौथे मंगलवार को भी मेडिकल स्टोर खोलने की मांग
रुद्रपुर, जून 1 -- सितारगंज। सितारगंज में दूसरे और चौथे मंगलवार को मेडिकल स्टोरों को रोजाना की भांति खोलने की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। सोमवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दयानंद सिंह और अविनाश कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि हर माह दूसरे व चौथे मंगलवार को सितारगंज के मेडिकल स्टोर बंद रहते हैं। मरीजों और तीमारदारों को दवा खरीदने दूसरे शहरों में जाना पड़ता है। यहां तक इमेंरजेंसी की स्थिति में दवा खरीदने के लिए तीमारदार भटकते हैं। कहा कि दवाइयां अति आवश्यक और आपातकालीन जरूरत होती हैं। उन्होंने मेडिकल स्टारों को पूर्व की भांति रोजाना खोलने की मांग की। यहां अनिल, कृष्णा, सचिन, अंकित रस्तेागी, राहुल, नरेश पाल, रमेश, विशाल, संतोष कुमार, अरविंद, न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.