दूसरे चरण में 7.23 लाख अभिभावकों के खाते में भेजी गई धनराशि
लखनऊ, अगस्त 20 -- परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को ड्रेस, जूते-मोजे व स्कूली बैग इत्यादि खरीदने के लिए अभिभावकों के खाते में 1200-1200 रुपये की धनराशि खाते में भेजी जा रही है। पहले चरण में 1.10 करोड़ अभिभावकों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से धनराशि भेजी गई थी। दूसरे चरण में अब 7.23 लाख छात्रों के बैंक खाते में धनराशि भेजी गई है।यूपी में 1.33 लाख परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में 1.46 करोड़ विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। नव प्रवेशित व पुराने विद्यार्थियों का सत्यापन किए जाने के बाद उनके अभिभावकों के बैंक खाते में यह धनराशि भेजी जा रही है। अभिभावकों के आधार लिंक बैंक खाते में धनराशि भेजकर उन्हें विद्यार्थियों के लिए ड्रेस, जूते-मोजे, स्कूली बैग, स्टेशनरी व स्वेटर खरीदने को प्रोत्साहित किया जा रहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.