दूसरे चरण में पहुंची राधा गोविंद स्कूल की अंडर-17 टीम
मेरठ, जुलाई 23 -- गढ़ रोड स्थित अनुयोगीपुरम के राधा गोविंद पब्लिक स्कूल में आयोजित 19वीं सीबीएसई क्लस्टर बैडमिंटन चैंपियनशिप में बालक वर्ग के दूसरे दिन का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. आरसी गुप्ता, प्रिंसिपल, मेडिकल कॉलेज ने किया। उनके साथ जिला बैडमिंटन एसोसिएशन मेरठ के सचिव राजेश चौधरी, सीबीएसई ऑब्जर्वर दिनेश बिष्ट, तकनीकी विशेषज्ञ सौरव गुप्ता तथा जिला हॉकी संघ के कोषाध्यक्ष रजनीश कौशल भी मौजूद रहे। स्कूल प्रबंध समिति की अध्यक्ष अनुभा त्यागी, सचिव सुगंधा त्यागी एवं प्रधानाचार्या संगीता कश्यप ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता का पहला मैच न्यू एरा वर्ल्ड स्कूल, बागपत और सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल, देवबंद के बीच खेला गया, जिसमें न्यू एरा वर्ल्ड स्कूल ने 2-0 से जीत दर्ज की। यह भी पढ़ें- सीबीएसई क्लस्टर बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज आज, 1500 ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.