गाजीपुर, मई 2 -- गाजीपुर, संवाददाता। जनपद में स्कूल चलो अभियान का द्वितीय चरण एक जुलाई से शुरू होगा। पहले चरण में करीब आठ हजार बच्चों का नामांकन हुआ था और अब दूसरे चरण में बच्चों का नामांकन बढ़ाने पर शिक्षकों का ध्यान रहेगा। रैली निकालकर शिक्षा के लिए अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा। शासन के निर्देश थे कि शत-प्रतिशत बच्चों का पंजीकरण किया जाए। इसके लिए गांवों में स्कूल चलो अभियान के तहत कई रैलियां निकाली गईं। पहले चरण में शिक्षकों ने अभियान चलाकर आठ हजार से अधिक बच्चों का नामांकन किया है। वह स्कूल आना भी शुरू कर दिए हैं। अब ग्रीष्मा अवकाश के बाद स्कूल चलो अभियान के तहत दूसरे चरण की कवायद शुरू की जाएगी। ग्रीष्मावकाश 15 जून को ही समाप्त होगा। हालांकि विभागीय अधिकारियों के अनुसार यदि गर्मी अधिक रहती है तो छुट्ठी बढ़ायी जा सकती है। लेकिन विद्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.