दूसरे चरण के स्कूल चलो अभियान में हर बच्चे का होगा नामांकन
बागपत, जून 18 -- बागपत। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा को और भी बेहतर करने पर जोर रहेगा। इस बार स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण में गांव के हर बच्चों को उम्र के हिसाब से कक्षाओं में दाखिला दिया जाएगा। बच्चों के ठहराव पर भी विशेष जोर रहेगा। प्रधानाध्यापकों पर नामांकन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी होगी। स्कूल चलो अभियान में कक्षा के हिसाब प्रवेश की जिम्मेदारी विद्यालयों के संबंधित प्रधानाध्यापकों को सौंपी गई है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के साथ-साथ विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। लगातार अनुपस्थित रहने वाले छात्रों के अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करेंगे। बुलावा टोलियों को भी घर-घर भेजा जाएगा। बीएसए गीता चौधरी ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.