सासाराम, मई 21 -- सासाराम,एक संवाददाता। सीबीएसई द्वारा आयोजित दूसरे चरण की बोर्ड मैट्रिक परीक्षा गुरुवार को जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हो गई। छात्रों ने गुरुवार को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा दी। परीक्षा समाप्त होते हीं सिटी कोऑर्डिनेटर के नेतृत्व में उत्तर पुस्तिकाओं को सीबीएसई ऑफिस पटना पहुंचाया गया। जल्द ही इन उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य शुरू होगा। वहीं परीक्षा समाप्त होते हीं जिले के बोर्ड परीक्षार्थियों ने भी राहत की सांस ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...