मऊ, अप्रैल 26 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील बार एसोसिएशन ने अपने दो अधिवक्ताओं को बार विरोधी गतिविधियों के कारण निष्कासित कर दिया है। शनिवार को तहसील बार की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। तहसील बार के दो तिहाई से अधिक सदस्यों ने इस निर्णय पर अपनी मुहर लगायी। तहसील अधिवक्ता संघ में दूसरा गुट तैयार कर निर्विरोध अध्यक्ष और मंत्री को निष्काषित किया गया है। आरोप है कि दोनों अधिवक्ता बार के नियमों का उल्लंघन करते हुए बीते दिनों से बार विरुद्ध गतिविधियों में लिप्त थे। जिससे बार की क्षवि धूमिल हो रही थी। तहसील बार एसोसिएशन मधुबन के मंत्री अविनाश कुमार मल्ल ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि इस निर्णय की कॉपी निष्कासित दोनों अधिवक्ताओं सहित उत्तर प्रदेश बार कॉउन्सिल प्रयागराज के अध्यक्ष, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मऊ के अध्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.