दूसरे खेमा के पार्षद नहीं पहुंचे, रेणु निर्विरोध बनी जिप अध्यक्ष
दरभंगा, जून 10 -- लहेरियासराय, एक संवाददाता। अविश्वास प्रस्ताव के बाद खाली हुए दरभंगा जिला परिषद अध्यक्ष पद पर रेणु देवी निर्विरोध निर्वाचित हो गई हैं। लहेरियासराय स्थित डॉ. आंबेडकर सभागार में आयोजित चुनाव प्रक्रिया के दौरान उन्हें जिला परिषद अध्यक्ष घोषित किया गया। 47 सदस्यीय जिला परिषद में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना था। रेणु देवी अपने समर्थक 29 जिला परिषद सदस्यों के साथ आंबेडकर सभागार पहुंचीं। वहीं, निवर्तमान अध्यक्ष सीता देवी और उनके समर्थक चुनाव प्रक्रिया में शामिल नहीं हुए। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम कौशल कुमार की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। निर्धारित समय के भीतर रेणु देवी ने अपना नामांकन दाखिल किया। यह भी पढ़ें- जिला परिषद की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा हायाघाट की जिला परिषद सदस्य काजल देवी उनके नामांकन की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.