लातेहार, फरवरी 15 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के मंगरा जविप्र के डीलर अशोक राम के राशन वितरण कमीशन और भाड़ा के लगभग एक लाख रुपये दूसरे के खाते में जाने की सूचना मिली है। ऐसा होने से डीलर अशोक राम काफी परेशान हैं, लेकिन विभागीय स्तर पर इस बारे में अब तक कोई ठोस कदम नही उठाये जा सके हैं। डीलर अशोक राम ने बताया कि उनका लाल कार्ड के कमीशन और भाड़ा की राशि किसी दूसरे के बैंक खाते में चला जा रहा है। ऐसा कैसे हो रहा है, उन्हें कोई समझ मे नही आ रहा है। जांच होने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला में इस बारे में लिखित शिकायत किये कई दिन हो गए, लेकिन इस बारे मे अब तक कोई जांच नही की गई है। इससे जानकारी नही हो पा रही है कि उनके राशन वितरण कमीशन और भाड़ा की राशि किसके खाते में जा रही है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.