आरा, अप्रैल 5 -- सद्भावना कप फुटबॉल चरपोखरी, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान में किशोर क्लब चरपोखरी की ओर से सद्भावना कप फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच फुटबॉल क्लब गड़हनी और किशोर क्लब चरपोखरी की टीम के बीच रविवार को खेला गया। उद्घाटन पसौर मुखिया पप्पू साह, मुकुंदपुर मुखिया प्रवीण कुमार उर्फ राजूजी, सियाडीह मुखिया लालमुक्ति पासवान और मिथुन सिंह की ओर से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद गेंद को किक मार कर किया गया। निर्धारित पहले हाफ के समय में किशोर क्लब चरपोखरी के खिलाड़ी अनीश सिंह द्वारा बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को 1-0 को बढ़त दिला दी। एक-एक कर चरपोखरी के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 3-0 से बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में गड़हनी के खिलाड़ियों ने मैच में वापसी कर दो गोल कर दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.