बेगुसराय, मई 29 -- नावकोठी, निज संवाददाता। हसनपुर बागर चैंपियन ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला रविवार को परो बाबू के मैदान में खेला गया।

मुकाबले का विवरण खम्हार बभनगामा और आशीष इलेवन खगड़िया टीम के बीच खेले गये इस मुकाबले में खम्हार बभनगामा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन रनों से जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए खम्हार बभनगामा की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 107 रन का लक्ष्य खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आशीष इलेवन खगड़िया की टीम ने जीत के लिए अंतिम ओवर तक संघर्ष किया लेकिन टीम निर्धारित 15 ओवर में लक्ष्य से तीन रन पीछे रह गयी।

मैच का रोमांच मैच के दौरान दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिला और मैदान तालियों से गूंजता रहा। खम्हार बभनगामा टीम की जीत में भोला ने अहम भूमिका निभायी। उन्हों...