कुशीनगर, अप्रैल 18 -- कुशीनगर। ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के लिए सामान सप्लाई करने वाले ट्रेडर्स की बजाय कूटरचित तरीके से दूसरे को भुगतान किए जाने के मामले में क्षेत्र के लक्ष्मीपुर मिश्र के ग्राम प्रधान, सचिव, जेई और पूर्व सचिव समेत पांच लोगों के खिलाफ चौराखास थाने में जालसाजी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस द्वारा की गई है।फाजिलनगर कस्बे में ओम कोटेश्वरी ट्रेडर्स के नाम से गिट्टी बालू, सीमेंट आदि की दुकान चलाने वाली सुषमा मिश्रा के पति अविनाश मिश्रा ने न्यायालय में वाद दाखिल कर बताया था कि फाजिलनगर ब्लॉक के लक्ष्मीपुर मिश्र की ग्राम प्रधान सविता देवी ने मेरे ट्रेडर्स को स्टीमेट दिया था। इस पर मेरे द्वारा सामान की सप्लाई की गई और मिस्त्री व लेबर देकर विभिन्न विकास कार्यों को कराया ...