दूसरे के वाहन पर लगाई गई नंबर प्लेट का चालान
फरीदाबाद, मई 11 -- बल्लभगढ़,अशोक जैन। एक युवक की बाइक की नंबर प्लेट का गलत इस्तेमाल कर चालान काटे जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना तिगांव में शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता प्रदीप निवासी गांव करणकीका नंगला, गुरुग्राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बाइक के फरीदाबाद में चालान कट रहे हैं, जबकि उसकी बाइक कभी फरीदाबाद गई ही नहीं। जब उसने अपने वाहन के चालान जांचे तो पता चला कि अब तक कुल 6 चालान फरीदाबाद में किए जा चुके हैं। इसके बाद उसने चालान की प्रतियां और अपने वाहन के कागजात निकलवाए। जांच के दौरान उसे जानकारी मिली कि गांव मौजाबाद मंझावली, थाना तिगांव निवासी सचिन अपनी बाइक पर उसकी नंबर प्लेट लगाकर चला रहा है। प्रदीप का कहना है कि वह गांव मौजाबाद पहुंचा, जह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.