बोकारो, अप्रैल 17 -- दामोदा, प्रतिनिधि। स्वामी रामकृष्ण परमहंस शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय दुग्धा में डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती को लेकर सत्र 2025-27 के प्रशिक्षुओं के बीच चित्रांकन, निबंध, प्रश्नोत्तरी एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सचिव शंकर प्रसाद स्वर्णकार, प्राचार्य डॉ चन्द्र सिंह भाटी व प्रशासनिक अधिकारी सह कार्यक्रम पदाधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना पूनम प्रसाद ने भारत माता व बाबा साहेब की तस्वीर समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित किया। सचिव ने कहा कि दूसरे के लिए कुछ करना चाहते हैं तो शुरूआत खुद से ही करना पड़ता है। बाबा साहेब ने भी सबसे पहले खुद को बदला और इतना काबिल बनाया कि वे समाज में परिवर्तन के लिए कुछ कर सके। यह भी पढ़ें- बाबा राघव दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुई भाषण और निबंध प्रतियोगिता यहां चित्रांकन प्रतियोगिता में प्र...