गाज़ियाबाद, जून 12 -- ट्रांस हिंडन । खोड़ा की इंदिरा गार्डन कॉलोनी में रहने वाले मदन मोहन मिश्रा ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली में सड़क किनारे बीड़ी-सिगरेट की पटरी लगाते थे। दिल्ली नगर निगम ने उनकी पटरी हटा दी थी। खोड़ा निवासी देव कुमार ने उन्हें निगम से अनुमति दिलवाने की बात कही और उनसे आधार और पेन कार्ड ले लिए। उन्हें बाद में पता चला कि देव कुमार ने दिल्ली के एक बैंक में उनके कागजों के आधार पर खाता खुलवा लिया। खाते पर क्रेडिट कार्ड भी ले लिया। क्रेडिट कार्ड के जरिए उनसे एक बाइक ली और कुछ रुपये भी निकाल लिए। बैंक से बाइक और क्रेडिट कार्ड के जरिए लिए लोन की किश्तें जमा करने के लिए फोन आने पर उन्हें जालसाजी का पता चला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...