बलरामपुर, मार्च 31 -- बलरामपुर। श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के ग्राम त्रिलोकपुर निवासी अर्चना गिरि ने मंगलवार को बताया कि पड़ोसी वक्षराज व कर्मराज वर्मा के बीच झगड़ा हो रहा था। समझाने के दौरान विपक्षी कर्मराज वर्मा, कुलदीप वर्मा, सुभाष व दिलीप वर्मा ने मेरी पिटाई कर दी। गांव के लोगों ने बीच बराव कराया। थानाध्यक्ष अविरल शुक्ल ने बताया कि अर्चना की तहरीर पर चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...